मिर्जापुर, नवम्बर 9 -- अहरौरा (मिर्जापुर) अहरौरा बांध के मेन कैनाल सुलिस से हो रहे पानी के रिसाव को रोकने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में तीसरे दिन भी धरना जारी रहा।भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह ने कहां कि सिंचाई विभाग के लापरवाही से बांध का पानी बेकार बह रहा है। अहरौरा बांध से नब्बे क्यूसेक पानी बढ़ जाने से भविष्य में सिंचाई की समस्या भी खड़ी हो सकती है। धान की फसल बर्बाद हो रही है। खेतों में पानी भरा हुआ है।किसान धान की कटाई नहीं कर पा रहे हैं। लिकेज बंद करने की मांग को लेकर किसान धरना दे रहे हैं।फिर भी इंजीनियरों की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। धरना देने वालों में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महामंत्री प्रहलाद सिंह, जिलाध्यक्ष कंचन सिंह फौजी, गोपाल दास गुप्ता, हरिचरन सिंह आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.