मिर्जापुर, दिसम्बर 10 -- अहरौरा। क्षेत्र के किसानों से धान खरीदने के लिए चार क्रय केंद्र खोले गए हैं। इन केंद्रों पर धान की खरीद की गति धीमी होने के कारण किसान अपना धान नहीं बेंच पा रहे हैं। ऐसे में किसानों को मजबूरन व्यापारियों के हाथों औने-पौने दाम पर धान बेचना पड़ रहा है। अहरौरा मंडी समिति में अहरौरा प्रथम ए धान क्रय केंद्र पर अबतक मात्र नौ किसानों से 240 कुंतल धान खरीदा गया है। अहरौरा प्रथम बी क्रय केंद्र के प्रभारी रविशंकर सिंह ने बताया पांच किसानों से 150 कुंतल धान खरीदा गया है। वहीं, इन क्रय केंद्रों पर लगभग डेढ़ सौ किसानों ने अपना पंजीकरण कराया है। धान खरीद हुए लगभग एक माह से अधिक दिन हो गए, बावजूद किसानों से धान खरीदने के लिए क्रय केंद्र पर बोरा ही नहीं है। अहरौरा मंडी समिति द्वितीय क्रयकेंद्र पर चौदह किसानों से मात्र दो सौ 88 कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.