मिर्जापुर, जून 7 -- अहरौरा, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के अहरौरा बांध में शनिवार की सुबह नहाते समय किशोर की डूबकर मौत हो गई। वह अपने दो अन्य साथियों संग नहाने गया था। नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से डूब गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र के मानिकपुर गांव के हरिजन बस्ती निवासी शिवरतन अपनी पत्नी के साथ वैवाहिक कार्यक्रम में गए थे। उनका पुत्र 12 वर्षीय अभिषेक कुमार घर पर अकेले था। सुबह लगभग दस बजे अभिषेक अपने दो साथियों के साथ घर से तीन किमी दूर अहरौरा बांध चला गया। यहां दोस्तों के साथ बांध में नहाने लगा। नहाते समय अचानक गहरे पानी में चले जाने से अभिषेक डूबने लगा। दोस्तों ने अभिषेक को डूबते देख शोर मचाने लगे और उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह डूब चुका था। शोर सुनकर आस-पास के लोग पहुंच गए।...