नोएडा, दिसम्बर 7 -- नोएडा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का दो दिवसीय कार्यक्रम 12 दिसंबर से शुरू होगा। इसमें कई विषयों पर वक्ता चर्चा करेंगे। संघ के पदाधिकारियों ने रविवार को सेक्टर-62 में कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। प्रेरणा विमर्श के अध्यक्ष अनिल त्यागी ने बताया कि संघ के शताब्दी वर्ष पर 13-14 दिसंबर को सेक्टर 62 स्थित एनआईओएस के कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित होगा। विमर्श में अभिनेता एवं रंगकर्मी मनोज जोशी, अंतरराष्ट्रीय शिल्पकार नरेश कुमावत, संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य रुपेश कुमार, सह-प्रचार प्रमुख प्रदीप जोशी, सांसद डॉ. मीनाक्षी जैन सहित कई वक्ता हिस्सा लेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...