अहमदाबाद, जून 17 -- अहमदाबाद से लंदन जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट अचानक रद्द हो गई है। फ्लाइट कैंसिल होने की वजह तकनीकी खामी बताई जा रही है। हालांकि यात्रियों को इस विषय में कुछ वजह नहीं बताई गई है। उन्हें कहा गया कि आज फ्लाइट को रद्द किया गया है। यदि उन्हें जाना है तो कल का टिकट बुक कर लें। अचानक फ्लाइट के रद्द हो जाने के चलते यात्रियों के बीच आक्रोश बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक ये वही रूट है, जिस पर AI-171 विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। आज कैंसल हुआ एअर इंडिया का विमान AI-159 है, जो दोपहर 1.10 बजे अहमदाबाद से रवाना होने वाला था। इसका लंदन पहुंचने का समय शाम 6.25 बजे बताया गया है, लेकिन अब तकनीकी खराबी के चलते इसकी उड़ान को रद्द कर दी गई है। अपडेट जारी है.
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.