खगडि़या, दिसम्बर 15 -- खगड़िया। खगड़िया रूट में चलने वाली कई ट्रेनें रविवार को अपने निर्धारित समय से विलंब से चली। जिससे रेल यात्री खासे परेशान रहे। रेलवे से जानकारी के अनुसार 19483 डाउन अहमदाबाद-सहरसा एक्सप्रेस करीब पौने तीन घंटे देरी से पहुंची। वही 63308 डाउन समस्तीपुर-कटिहार मेमू करीब दो घंटे देरी से पहुंची। जबकि 15708 डाउन अमृतसर-कटिहार आम्रपाली एक्सप्रेस करीब पौने घंटे देरी से चली। साथ ही 15566 डाउन न्यू दिल्ली-ललितग्राम वैशाली एक्सप्रेस करीब सवा घंटे देरी से पहुंची। वही 63306 डाउन सोनपुर-कटिहार मेमू ट्रेन करीब सवा घंटे विलंब से पहुंची। इसके अलावा 15655 कामख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस करीब एक घंटे देरी से चली। वही 12506 डाउन आनंदविहार-कामख्या नॉर्थईस्ट एक्सप्रेस करीब एक घंटे देरी से पहंुची। इधर 12505 अप कामख्या-आनंदविहार नॉर्थईस्ट एक्सप्रे...