पिथौरागढ़, जून 13 -- पिथौरागढ़। अहमदाबाद में बीते रोज हुए विमान हादसे पर भाजपा ने शोक जताया है। शुक्रवार को यहां पार्टी कार्यालय में हुई शोक सभा के दौरान वक्ताओं ने दुर्घटना को दु:खदायी बताते हुए कहा कि हादसे में सैकड़ों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी हैं। कार्यकर्ताओं ने ईश्वर से दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शोक जताने वालों में जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, दर्जाधारी गणेश भंडारी, मेयर कल्पना देवलाल, पूर्व विधायक चंद्रा पंत, प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी, निवर्तमान जिपं अध्यक्ष दीपिका बोहरा, निवर्तमान जिपं उपाध्यक्ष कोमल मेहता, इंद्र लुंठी, उमेश महर, रघुवीर सिंह बिष्ट, विनोद भट्ट, रोहन बिष्ट, कविंद्र देवली आदि शामिल रहे। ---

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...