रांची, जून 14 -- खलारी, प्रतिनिधि। एसीसी पब्लिक स्कूल खलारी में शनिवार को अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके लिए एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में स्कूल के सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की साथ ही भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की। बच्चों ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त करने के लिए अपने हाथों को काले रंग से रंग दीये बनाकर दुख प्रकट किया। सभी बच्चों ने मिलकर दीये जलाए और दिवंगत आत्माओं को शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान इस मार्मिक दृश्य ने हर किसी को भावुक कर दिया। स्कूल प्रशासन ने इस दुखद घड़ी में एकजुटता और संवेदना व्यक्त करने के महत्व पर जोर दिया। इस प्रार्थना सभा का उद्देश्य छात्रों में संवेदनशीलता और सहानुभूति की भावना को बढ़ाना भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.