वाराणसी, मई 5 -- बाबतपुर, संवाद। अहमदाबाद से रविवार शाम तय समय से चार घंटे बाद भी उड़ान नहीं भरने से आक्रोशित यात्रियों ने विमान में हंगामा किया। यात्रियों ने बताया कि विमानन कंपनी के अफसर उड़ान न भरने का कोई कारण भी नहीं बता सके। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि 'हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इंडिगो एयरलाइंस का विमान 6 ई 6805 अहमदाबाद से शाम 6:45 बजे उड़ान भरकर रात 8:35 बजे वाराणसी पहुंचता है। फिर यही विमान 6ई 6414 बनकर रात 9:05 बजे अहमदाबाद रवाना होता है। रविवार को यह विमान यात्रियों के बोर्डिंग के घंटों बाद भी उड़ान नहीं भर सका। जिसके बाद यात्रियों के सब्र का बांध टूट गया। इन्होंने विमान में हंगामा शुरू कर दिया। उनकी स्टाफ से बहस भी हुई। विमानन कंपनी ने अहमदाबाद से उड़ान का समय रात 10:30 बजे कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.