नई दिल्ली, जून 27 -- अहमदाबाद में शुक्रवार को रथयात्रा महोत्सव के दौरान अत्यधिक शोर से एक हाथी भड़क गया जिसके बाद मची अफरा-तफरी में एक युवक घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जानकारी के अनुसार अहमदाबाद में जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव के दौरान शुक्रवार सुबह 148वीं रथयात्रा का आयोजन किया गया था जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। पुलिस उपायुक्त कोमल व्यास ने बताया कि यात्रा के दौरान शोर-शराबे से एक हाथी भड़क गया और वह बेरिकेडिंग तोड़ते हुए एक संकरी गली में घुस गया। इस दौरान मची अफरा-तफरी में रास्ते में खड़ा एक व्यक्ति घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। व्यास ने बताया कि घटना के दो अन्य हाथियों पर सवार महावतों ने गुस्साए हाथी को काबू में किया। उसके बाद तीनों हाथियों को उसी जगह पर बांध दिया गया। घटना के बाद यात्रा स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.