नई दिल्ली, जुलाई 23 -- अहमदाबाद से 50 यात्रियों के साथ दीव जा रहे इंडिगो के एक विमान में खराबी आने के बाद उड़ान रद्द कर दी गई। IndiGo के प्रवक्ता ने बताया कि 23 जुलाई को अहमदाबाद से दीव के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E7966 में उड़ान भरने से ठीक पहले तकनीकी खराबी का संकेत मिला। इसके बाद पायलटों ने फौरन अधिकारियों को विमान में खराबी के बारे में जानकारी दी। इंडिगो के प्रवक्ता ने बताया कि अधिकारियों के सुझाव पर पायलट विमान को वापस बे में ले गए। विमान का संचालन फिर से शुरू करने से पहले जरूरी जांच की जाएगी। यदि खराबी होगी तो उसकी मरम्मत के बाद ही विमान को संचालन के इस्तेमाल में लाया जाएगा। वहीं एयरपोर्ट प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि अहमदाबाद से दीव जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान बुधवार को तकनीकी कारणों से रद्द कर दी गई। विमान में सव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.