वार्ता, फरवरी 2 -- पश्चिम रेलवे में गुजरात के अहमदाबाद मंडल के गांधीधाम-भुज सेक्शन में कुछ ट्रेनें 4 फरवरी से 13 फरवरी तक रद्द रहेंगी। गांधीधाम-आदीपुर चौड़ीकरण परियोजना के तहत गांधीधाम केबिन-आदीपुर स्टेशनों के बीच कमीशनिंग से संबंधित कार्य प्रस्तावित है। मंडल रेल प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि अहमदाबाद मंडल के गांधीधाम-भुज सेक्शन में गांधीधाम केबिन और आदीपुर स्टेशनों के बीच चौड़ीकरण कमीशनिंग का कार्य प्रगति पर है। यह परियोजना क्षेत्र में रेल अवसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। चौड़ीकरण से इस खंड की लाइन क्षमता में वृद्धि होगी, जिससे ट्रेनों का परिचालन अधिक सुचारु, समयनिष्ठ और सुरक्षित बनेगा। साथ ही माल एवं यात्री यातायात का बेहतर प्रबंधन संभव होगा, जिससे क्षेत्रीय व्यापार, उद्योग और यात्रियों को लाभ पहुंचेगा। अहमदाबा...