अहमदाबाद, जून 22 -- 12 जून को हुआ अहमदाबाद प्लेन क्रैश इतना भयावह था कि इसमें 270 लोगों की जान चली गई थी। एअर इंडिया विमान हादसे की जांच को लेकर विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) के पूर्व महानिदेशक ग्रुप कैप्टन अरबिंदो हांडा (सेवानिवृत्त) का बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि आखिर इसकी जांच पूरी होने में और कितना समय लगेगा? हांडा ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय नागर उड्डयन संगठन (आईसीएओ) और एएआईबी नियमों के अनुसार किसी भी जांच को लगभग एक वर्ष से कम समय में पूरा किया जाना चाहिए। हालांकि, इस दुर्घटना के दृश्यों को देखकर, आप समझ जाएंगे कि यह विमान आग से बहुत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना की भयानकता को ध्यान में रखते हुए साक्ष्यों की एक दूसरे से पुष्टि करना और कड़ियों को जोड़ना एक थकाऊ प्रक्रिया होगी। इसलिए उन्होंने अनुमान लगाया है कि स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.