अहमदाबाद, फरवरी 12 -- अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने 15 अवैध बांग्लादेशी अप्रवासियों को सफलतापूर्वक वापस उनके देश भेजने में सफलता पाई है। साथ ही मार्च महीने तक 35 और लोगों को इसी तरह निर्वासित किया जाएगा। इस बारे में जानकारी देते हुए अहमदाबाद के एसीपी भरत पटेल ने बताया कि इन लोगों को पिछले साल हिरासत में लिया गया था। वहीं राज्य के गृहमंत्री हर्ष संघवी ने भी इस मामले की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की। पटेल ने कहा, 'क्राइम ब्रांच ने पिछले साल चडोला झील के पास तलाशी अभियान चलाया था, इसी दौरान इस इलाके से एक नाबालिग लड़की सहित 50 अवैध बांग्लादेशी अप्रवासियों को हिरासत में लिया था।' उन्होंने बताया कि इन प्रवासियों के पास से फर्जी आधार कार्ड सहित कई नकली भारतीय दस्तावेज भी मिले थे। साथ ही पुलिस अधिकारियों ने वेश्यावृत्ति के लिए बांग्लाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.