आरा, दिसम्बर 8 -- -काउंटर पर दलालों के विरुद्ध जारी रहेगा अभियान आरा/बिहिया। निज संवाददाता आरपीएफ सुरक्षा आयुक्त उदय सिंह पवार के आदेश पर सोमवार को आरा आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार के नेतृत्व में आरा रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन उपलब्ध के तहत रिजर्वेशन काउंटर पर टिकट दलालों के विरुद्ध छापेमारी की गई। इस दौरान एक तत्काल टिकट के साथ एक दलाल को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपित भोजपुर जिले के उदवंतनगर का निवासी दीपू कुमार है। पूछने पर उस टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों से वह कोई संबंध स्थापित नहीं कर पाया। उसने स्वीकार किया कि वह टिकट दलाली का काम करता है और यह टिकट भी उसने बनवाने के एवज में यात्री से एक हजार रुपये अतिरिक्त लिया है। उसके पास से बरामद टिकट गाड़ी संख्या 19422 का आरा से अहमदाबाद का पाया गया। बरामद टिकट को जब्त कर अग्रिम कार्रवाई ...