अहमदाबाद, जनवरी 28 -- अहमदाबाद में कोल्डप्ले के एक कॉन्सर्ट में तब अफरा-तफरी मच गई जब बैंड के मशहूर हिट गाने विवा ला विदा के दौरान दर्शकों में से दो लोग आपस में ही भिड़ गए। दोनों में जमकर हाथापाई हुई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को एक्स पर 'घर के कलेश' अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है। इस क्लिप में दो लोगों को एक-दूसरे को घूंसे मारते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में दोनों एक दूसरे को थप्पड़ मारते दिख रहे हैं और एक-दूसरे को घसीट रहे हैं। वहीं कॉन्सर्ट में मौजूद लोग उनके बीच हो रहे झगड़े को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। यह सब उस वक्त हुआ जब बैंड ने मंच पर अपना सबसे गाना बजाया। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, वीडियो में एक शख्स ने दूसरे का हाथ काट लिया जबकि वहां मौजूद लोग दोनों को छुड़ाने की कोशिश करते नजर आ रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.