प्रयागराज, जनवरी 22 -- प्रयागराज। तकनीकी खराबी के बाद तालाब में केपी कॉलेज के पास तालाब में विमान के उतरने से बड़ा हादसा टल गया। विमान 50 मीटर आगे बढ़कर गिरता तो अहमदाबाद की तरह बड़ा हादसा हो सकता था। जिस वक्त विमान तालाब में उतारा गया, उस समय केपी कॉलेज में प्री बोर्ड परीक्षा और पढ़ाई हो रही थी। कॉलेज के मैदान में खेल हो रहा था। कॉलेज के अध्यापक और छात्रों ने विस्फोट जैसी आवाज सुनी तो क्लास की खिड़की से बाहर देखने के लिए दौड़े। तालाब की तरफ क्लासों में पढ़ाई कर रहे छात्रों ने बाहर देखा तो एक विमान तालाब में था। तालाब में विमान देखने के बाद़ बच्चे सहम गए। अधिकतर छात्रों की आंखों के सामने पिछले साल 12 जून को हुए एयर इंडिया विमान हादसे की तस्वीर तैरने लगी। छात्र एक-दूसरे से सवाल करने लगे कि विमान तालाब की बजाय कॉलेज की इमारत पर गिरता तो क्य...