मधेपुरा, जून 18 -- मधेपुरा, नगर संवाददाता। शहर के डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम पार्क में वॉकिंग ग्रुप के वरिष्ठ नागरिकों ने अहमदाबाद के विमान हादसे में कुल 300 पार मृतकों के लिए गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। इस दुख की घड़ी में समाजसेवी-साहित्यकार डॉ.भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी ने कहा कि यह विमान हादसा संपूर्ण देशवासियों के लिए सर्वाधिक पीड़ा दायक है। जिनके अपने चले गए उनके दर्द को कभी भरा नहीं जा सकता । यह हादसा इतना हृदय विदारक है जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज के रिटायर्ड प्राचार्य डॉ.भूपेंद्र प्रसाद, एसबीआई के सेवानिवृत्त पदाधिकारी संतोष कुमार झा एवं सेवानिवृत प्रधानाध्यापक रमेश कुमार यादव आदि ने संवेदना व्यक्त करते हुए एक स्वर में कहा कि यह प्लेन क्रैश सदी की सबसे बड़ी त्रासदी है। इस हादसे पर सारा देश शोकाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.