नई दिल्ली, फरवरी 16 -- गुजरात के अहमदाबाद और वडोदरा के कम से कम 28 स्कूलों को सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले, जिसके बाद परिसरों को खाली करा लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि तत्काल तलाश अभियान शुरू किया गया जिसमें अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। जिला शिक्षा अधिकारी रोहित चौधरी ने बताया कि अहमदाबाद के 15 से अधिक स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि सभी स्कूलों को निर्देश दिया गया कि वे तुरंत नजदीकी पुलिस थानों को सूचित करें और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करें। वडोदरा के पुलिस आयुक्त नरसिम्हा कुमार ने बताया कि शहर के विभिन्न इलाकों के 13 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल प्राप्त हुए।उन्होंने बताया कि इन स्कूलों के प्रबंधन ने पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.