बदायूं, मई 28 -- गांव बेहटा गुंसाई में आयोजित बीजीपीएल-8 क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को अहमदगंज स्टार ने बेहटा ब्लू कैप्स को आठ विकेट से हराकर मैच जीत लिया। अहमदगंज स्टार के कप्तान सुमनेश यादव ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। बेहटा ब्लू कैप्स ने पहले खेलते हुए 11 ओवर में 74 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इसके बाद 75 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी अहमदगंज स्टार ने अपने लक्ष्य को मात्र छह ओवर में दो विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। इस प्रकार अहमदगंज स्टार को आठ विकेट से विजयी घोषित किया गया। साथ ही टीम की ओर से केशव यादव के धुआंधार 36 रन बनाने और चार विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस मौके पर शुभम पूरी, सुरेंद्र पाठक, प्रेमपाल शाक्य, सुमित गुप्ता, अंकित गोस्वामी, संदीप पुरी, उमाकांत पुरी, राजीव पुरी, जयप्रकाश शाक्य, धीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.