हाथरस, जनवरी 2 -- सादाबाद। नगर के महाराजा अग्रसेन सेवा सदन में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के अंतर्गत गुरुवार को कथा व्यास बालयोगी पचौरी जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की कालिया नाग दमन लीला एवं गोवर्धन लीला के प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे नजर आए। कथा व्यास ने कालिया नाग दमन लीला का वर्णन करते हुए बताया कि किस प्रकार भगवान श्रीकृष्ण ने यमुना में निवास करने वाले विषैले कालिया नाग के अहंकार का दमन कर ब्रजवासियों को उसके आतंक से मुक्त कराया। यह लीला अहंकार के नाश और धर्म की स्थापना का संदेश देती है। गोवर्धन लीला के प्रसंग में उन्होंने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र के घमंड को तोड़ते हुए गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी अंगुली पर धारण कर ब्रजवासियों की रक्षा की। उन्होंने कहा कि भगवान अपने भक्तों की सच्ची भक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.