संवाददाता, फरवरी 17 -- यूपी की राजधानी लखनऊ के बंगलाबाजार से नहर रोड पर रविवार को सड़क किनारे 15 वर्षीय किशोरी बदहवास हालत में मिली। राहगीरों ने उसे देखा तो पिंक बूथ पर ले गए। वहां से पुलिस किशोरी को लोकबंधु अस्पताल ले गई। अस्पताल में किशोरी की हालत नाजुक देखकर डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर लिया। किशोरी के कपड़े अस्त-व्यस्त थे। लोगों ने दुष्कर्म की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इंस्पेक्टर आशियाना छत्रपाल सिंह के मुताबिक रात में इलाज के दौरान होश आने पर किशोरी ने सिर्फ इतना बताया कि वह महाराजगंज की रहने वाली है। किशोरी, गोरखपुर से दिल्ली जाना चाहती थी। इसके लिए शनिवार की रात में वह ट्रेन पर बैठी थी। ट्रेन से किशोरी चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंची। वह दिल्ली जाने की बजाए ट्रेन से लखनऊ में क्यों उतर गई और फिर बंगलाबाजार कैसे पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.