भभुआ, जुलाई 12 -- रामपुर। प्रखंड में मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान 80 फीसदी लोगों से फॉर्म भरवाकर जमा करा लिया गया है। प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी दृष्टि पाठक ने बताया कि प्रपत्र को भरने के बाद उसपर हस्ताक्षर कर बीएलओ के पास जमा करना है। किसी कागजात की जरूरत नहीं है। जो लोग छुटे हैं उनसे फार्म भरवाया जा रहा है। इसको लेकर शनिवार का ेबीएलओ के साथ विशेष बैठक की गई। क्षेत्र में अब तक हुई 30 फीसदी हुई रोपनी रामपुर। प्रखंड क्षेत्र में धान की रोपनी का कार्य जोरों पर है। अबतक प्रखंड क्षेत्र में लक्ष्य का 30 फीसदी धान की रोपनी हो चुकी है। इसकी जानकारी देते हुए प्रखंड कृषि समन्वयक प्रवीण सिंह ने बताया कि क्षेत्र में धान रोपनी करने का लक्ष्य 7970 हेक्टेयर भूमि में करने का है। अब तक 2351 हेक्टेयर में धान का रोपनी हुई है। वैसे धान की रोपनी का उत्त...