कानपुर, जनवरी 7 -- कानपुर। अस्सी फीट रोड स्थित पेट्रोल पंप के सामने मुख्य मार्ग पर महीनों से वाटर लाइन में लीकेज है। हर रोज हजारों लीटर पानी बहकर बरबाद होता है। मुख्य मार्ग पर लगातार पानी बहने से सड़क भी काफी खराब हो चुकी है, लेकिन अभी तक जलकल विभाग की नजर इस पर नहीं पड़ी है। पानी भरने से सड़क लगातार खराब हो रही है। वाटर लाइन में लीकेज से घरों में सप्लाई होने वाले पानी का प्रेशर भी कम हो रहा है। स्थानीय लोगों की मांग है कि वाटर लाइन की मरम्मत कराएं ताकि पानी की बरबादी रुके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...