वाराणसी, नवम्बर 26 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बाढ़ के दौरान अस्सी, नगवा क्षेत्र में प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए नगर निगम बैराज (फ्लिपर गेट) का प्रस्ताव बनाएगा। बुधवार को नगर निगम मुख्यालय में कार्यकारिणी समिति की बैठक में महापौर अशोक कुमार तिवारी ने मुख्य अभियंता आरके सिंह को इसके लिए निर्देश दिया। इस क्षेत्र के निचले इलाकों में हजारों परिवारों को बाढ़ के दौरान पलायन करना पड़ता है। दोपहर करीब डेढ़ बजे कार्यकारिणी की बैठक शुरू हुई। वरिष्ठ सदस्य अमरदेव यादव ने अधिकारियों से पिछली कार्यकारिणी में लिये फैसलों की प्रगति मांगी। पूरी जानकारी न मिलने पर महापौर ने नाराजगी जताई और तीन दिनों में रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। जल निगम के जेई द्वारा प्रोजेक्ट पर सवालों का जवाब न देने पर महापौर ने उन्हें बाहर जाने को कहा। इसकी जानकारी पर ए...