वाराणसी, जनवरी 1 -- वाराणसी। सुबह-ए-बनारस आनंद कानन की प्रभाती में साल के पहले दिन गुरुवार को युवा कलाकारों ने वाद्यवृंद की प्रस्तुति दी। वृंद वादन का आरंभ राग बैरागी भैरव में विलंबित तीनताल में निबद्ध रचना से हुआ। इसके उपरांत द्रुत तीनताल में निबद्ध रचना बजाई। समापन राम भजन की धुन से किया। बांसुरी वादन भोपाल के डॉ. हरि पौडीयाल, गिटार वादन राघवेंद्र नारायण सिंह, तबला वादन अंकित सिंह एवं पखावज वादन आदित्यदीप ने किया। कलाकारों को प्रमाणपत्र संस्था के सचिव डॉ. रत्नेश वर्मा एवं अर्चना अग्रवाल ने प्रदान किया। संचालन डॉ. प्रीतेश आचार्य ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...