गंगापार, मार्च 24 -- सहसों, हिन्दुस्तान संवाद। हाईवे पर कर 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ज्यादा तेज गाड़ी चलाने पर गाड़ी का आनलाइन चालान हो जाएगा। इसके लिए एडवांस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम एटीएमएस की व्यवस्था कराई जा रही है। तेज चल रहे वाहन पर निगरानी के लिए हाईवे पर जगह-जगह स्पीडोमीटर लगाया जा रहा है। यह स्पीडोमीटर सोलर सिस्टम की मदद से चलेंगे। हंडिया कोखराज राष्ट्रीय राजमार्ग के सीनियर मैनेजर रोड सेफ्टी अभिषेक यादव ने बताया कि यह कार्य तेजी से चल रहा है। कैमरा और सोलर सिस्टम लगाया जा रहा है। इसे अप्रैल माह के अंत तक पूरा करने की संभावना है। हाईवे पर यदि गाड़ियां 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज चलने पर स्पीडोमीटर की मदद से गाड़ी के तेज चलने की जानकारी होते ही उसका चालान हो जाएगा। सहसों टोल बूथ के मैनेजर राहुल तिवारी ने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.