प्रयागराज, सितम्बर 25 -- प्रयागराज। नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मेरठ की वंशिका राठी के लिए कांस्य पदक जीतने की डगर आसान नहीं थी। वंशिका को हिट से पहले दस्त शुरू हो गई। बीमार वंशिका ने हिट में क्वालीफाई कर लिया। अंडर 18 के फाइनल दौड़ के पहले भी अस्वस्थ वंशिका को छह बार उल्टी हुई। साथ में आई मां बार-बार कहती रही कि फाइनल में दौड़ने की जरूरत नहीं है। मां मेरठ अपने घर लौटने का दबाव बनाती रही, लेकिन वंशिका फाइनल में दौड़ने की जिद पर अड़ी रही। दौड़ में पहला स्थान प्राप्त करने का सपना संजोए वंशिका दौड़ी। रेस समाप्त होने पर वंशिका को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। कांस्य पदक जीतने के बाद वंशिका ने बताया कि अस्वस्थ होने के कारण लक्ष्य से दो मिनट पीछे रह गई। इससे पहले वंशिका आल इंडिया डीपीएस गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता बनी थी। नेशनल ...