लखनऊ, फरवरी 13 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ फुटबॉल संघ के तत्वाधान में अस्मिता फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन मार्च के पहले सप्ताह में किया जायेगा। यह प्रतियोगिता चौक स्टेडियम में आयोजित की जाएगी, जिसमें सब-जूनियर और जूनियर महिला वर्ग की टीमें जीत के लिये जोरआजमाइश करेंगी। आयोजकों के अनुसार इस टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें प्रतिभाग करेंगी। संघ के सचिव कन्हैया लाल के अनुसार सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों के पास सीआरएस और अपना बैंक अकाउंट होना अनिवार्य है। बिना इन दस्तावेजों के खिलाड़ियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सब-जूनियर वर्ग में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों की जन्म तिथि वर्ष 2013 और 2014 बीच होनी चाहिए। जूनियर महिला वर्ग में वही खिलाड़ी भाग ले सकती हैं जिनकी जन्म तिथि वर्ष 2011 और 2012 के बीच है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...