आरा, दिसम्बर 1 -- आरा। निज प्रतिनिधि विगत 26 से 30 नवंबर तक आयोजित अस्मिता खेलो इंडिया प्रतियोगिता के पदक विजेता खिलाड़ी विद्या कुमारी के घर लौटने पर जोरदार स्वागत किया गया। सोमवार को आरा रेलवे स्टेशन पर भव्य एवं जोरदार स्वागत किया गया। मौके पर उनके परिवार के सदस्य, संघ के पदाधिकारी प्रशिक्षक और खिलाड़ी मौजूद रहे। प्रशिक्षक सह सचिव मुकेश कुमार ने बताया कि विद्या कुमारी ने उक्त अस्मिता खेलो इंडिया प्रतियोगिता में बिहार को पहला पदक दिलाया था। विद्या कुमारी भोजपुर जिले की पहली भारोत्तोलक खिलाड़ी है, जिसने राज्य से बाहर पदक प्राप्त कर भोजपुर जिले का नाम रोशन किया है। इससे खिलाड़ियों में काफी उत्साह है। मालूम हो कि विद्या अनाईठ निवासी फूलन शर्मा की बेटी है। वह खेल भवन आरा में अभ्यास करती हैं। पदक प्राप्त करने पर अस्मिता खेलो इंडिया की ओर से इन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.