बदायूं, जनवरी 8 -- बिसौली, संवाददाता। सीएचसी पर अचानक से सीएमओ पहुंच गए और निरीक्षण कर लिया। आनन-फानन में डाक्टर-कर्मचारी व्यवस्थाओं को सुधारने लगे। सीएमओ ने अस्पताल की दुर्दशा देख कड़ी नाराजगी जताई। कहा कि स्थिति में सुधार लाया जाये, वरना कार्रवाई की जायेगी। बुधवार को सीएमओ सामुदायिक डॉ. रामेश्वर मिश्रा ने स्वास्थ्य केंद्र पर प्रसव सेवाओं की स्थिति जानने पहुंचे। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए कि अस्पताल आने वाली प्रत्येक गर्भवती महिला को प्राथमिकता के आधार पर पहले भर्ती किया जाए, उसके बाद सभी आवश्यक जांच व इलाज सुनिश्चित किया जाए। सरकारी अस्पतालों में सुरक्षित प्रसव कराना शासन की प्राथमिकता है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आशाओं से कहा, गर्भवती महिलाओं को निजी अथवा आयुष अस्पतालों में ले जा...