लातेहार, जनवरी 30 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के मुर्गीडीह में संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक जाने की सड़क निर्माण कई महीनों से अधूरा पड़ा हुआ है। अब तक सड़क का निर्माण पूरा नही कराने से रोगियों और स्वास्थ्य कर्मियो को काफी दिक्कत हो रही है। कई लोगो ने बताया कि करीब एक साल पहले टेंडर से लाखों रुपये से सीएचसी केंद्र से लेकर पीडब्ल्यूडी मुख्य सड़क तक पीसीसी सड़क निर्माण करना था। ठीकेदार के द्वारा सिर्फ मोरम डाल कर छोड़ दिया गया है। अब तक पीसीसी सड़क का निर्माण आरम्भ नही किया गया है।किस कारण सड़क का निर्माण को अधूरा छोड़ दिया गया है, यह स्पष्ट रूप से पता नही चल पा रहा है। लोगों ने सड़क निर्माण जल्द पूरा कराने की मांग विधायक से की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.