बरेली, फरवरी 16 -- भमोरा/आंवला। भमोरा थाना क्षेत्र के गांव झिंझरी की एक महिला ने सरकारी अस्पताल स्टाफ पर नवजात शिशु को गायब करने का आरोप लगते हुए एसडीएम से शिकायत की है। एसडीएम ने थाना प्रभावी को कार्रवाई के लिए लिखा है। गांव की कमलेश पत्नी रमेश का आरोप है कि एक अस्पताल में करीब चार माह पूर्व प्रसव के दौरान उसे बेहोश कर दिया गया और होश आने पर बताया गया कि उसकी बेटी हुई थी, जिसकी मौत हो गई है। आरोप है कि अस्पताल स्टाफ ने न तो उसे मृतक बच्ची का शव दिखाया और न ही परिजनों को सौंपा। पूछने पर स्टाफ द्वारा गोल-मोल जवाब दिए गए। महिला को आशंका है कि उसकी बच्ची को अस्पताल स्टाफ ने मिलीभगत से कहीं बेच दिया है या गायब कर दिया है। पति के मजदूरी से वापस आने के बाद महिला ने मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम ने मामले को गंभीरता स...