वाराणसी, जुलाई 26 -- रोहनिया। थाना क्षेत्र के गोविंदपुर की महादेव नगर कॉलोनी में संदिग्ध हाल में खुलासपुर निवासी 57 वर्षीय महेंद्र प्रताप सिंह का शव मिला। बेटे अमित ने पुलिस को बताया कि पिता को सीने में दर्द की समस्या पर नरउर स्थित एक निजी अस्पताल में 24 जुलाई को भर्ती कराया था। बीते गुरुवार की रात वह अस्पताल के पीछे गिर गए थे। फिर उनका पता नहीं चला। बताया कि जिस जगह पर पिता गिरे थे, वहां पर लुंगी थी, और जमीन पर खून लगा था। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चला। इस पर रोहनिया थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने वाले थे कि शनिवार को पिता का शव महादेव नगर कॉलोनी में पड़ा मिला। उधर, रोहनिया थाने पर लोग जमा हो गए थे। लोगों अस्पतल प्रशासन पर कार्रवाई की मांग की। हालांकि बेटे ने शिकायत से मना कर दिया। पुलिस ने शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

हिं...