मुजफ्फरपुर, फरवरी 19 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सूबे के सरकारी अस्पतालों में प्रसव कराने वाली महिलाओं को छुट्टी देने से पहले उनके बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र बनाया जाएगा। निबंधन के मुख्य रजिस्ट्रार के निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को इसका निर्देश दिया है। राज्य मुख्यालय से निर्देश मिलने के बाद सीएस डॉ. अजय कुमार ने सभी अस्पताल प्रभारियों को मां की छुट्टी से पहले बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनाने का निर्देश जारी किया है। रजिस्ट्रार ने अपने निर्देश में कहा है कि अस्पतालों में समय से जन्म प्रमाणपत्र बनना जरूरी है। रजिस्ट्रार ने निर्देश दिया है कि अस्पतालों में प्रसव कराने आने वाली महिलाओं को जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के प्रति जागरूक भी किया जाए। आज के समय में जन्म प्रमाण पत्र की उपयोगिता काफी बढ़ गई है। आम तौर पर अस्पतालों में जन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.