बागेश्वर, जनवरी 10 -- कोतवाली पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत दाड़िमठोक गांव के अंगीठी के धुऐ से बेहोश हुए चारों लोग ठीक हो गए हैं। सी को शनिवार की सुबह दस बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी है। मालूम हो कि दाड़िमठोक निवासी नवीन तिवारी पुत्र गंगा दत्त तिवारी 62 वर्ष, निवासी ग्राम दाड़िमठोक, उनकी पत्नी विमला तिवारी 55 वर्ष, उनकी बहू बबीता तिवारी पत्नी योगेश उम्र 24 साल तथा उनकी पोती काब्या तिवारी उम्र डेढ़ वर्ष बेहोश गए थे। सभी को पुलिस व 108 की मदद से जिला अस्पताल भर्ती किया। 24 घंटे उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया। शनिवार की सुबह सभी को डिस्चार्ज कर दिया है। सीएमएस डॉ. तपन शर्मा ने बताया कि सभी की हालत अब खतरे से बाहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...