बेगुसराय, जुलाई 22 -- चेरियाबरियारपुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की लचर व्यवस्था के कारण मरीजों को बहुत परेशानी होती है। इसे लेकर एक सप्ताह पहले बीस सूत्री अध्यक्ष और बीडीओ ने निरीक्षण किया था। इस दौरान काफी अनियमितता पाई गई थी। इसके बाद बीडीओ ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी आकृति किरण से शोकॉज किया है। शोकॉज के पत्र में गड़बड़ी का जिक्र किया गया है। पत्र के अनुसार 12 जुलाई को एक बजे दिन में अस्पताल का निरीक्षण किया गया था। इसमे प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अनुपस्थित पाई गई थी। प्रखंड के विभिन्न प्रकार के बैठकों में प्रभारी अक्सर अनुपस्थित रहती है। पूछने पर अमर्यादित वार्तालाप में जवाब देती है। पूछा कि पूर्व में भी आप प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में निरंतर अनुपस्थित रही हैं। पूछा कि रोगी कल्याण समिति और ब...