गाजीपुर, सितम्बर 19 -- सिधागरघाट, हिन्दुस्तान संवाद। बहादुरगंज में प्रसूता की मौत के मामले में मृतका के पति लक्ष्मण साहनी की तहरीर पर एसके हॉस्पिटल संचालक सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए गुरुवार देर रात शव रखकर हंगामा किया था। सूचना पर पहुंचे उप जिलाधिकारी कासिमाबाद लोकेश कुमार ने कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए मामला को शांत कराया था। बहादुरगंज वार्ड नंबर 7 निवासी 23 वर्षीय दया साहनी का विवाह मऊ के कोटवा कोपड़ा निवासी लक्ष्मण साहनी से हुआ था। परिजनों का आरोप है कि दया साहनी को आशा कार्यकर्ता उषा साहनी और एएनएम जयमाला सिंह यादव की ओर से 16 सितंबर को प्रसव के लिए एसके हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन के बाद हालत बिगड़ने पर बिना जानकारी दिए मऊ रेफर किया गया, जहां...