कन्नौज, फरवरी 18 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के खुबरियापुर रोड स्थित पुष्पांजलि हॉस्पिटल के संचालक को मरीज के तीमारदारों ने पहले तो जबरन डिस्चार्ज कराने का दबाव बनाया। रात होने के चलते मना करने पर तीमारदारों ने दुव्र्यवहार करते हुए जान से मारने की धमकी दी। अस्पताल संचालक ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुष्पांजलि हॉस्पिटल के संचालक संदीप सिंह ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया है कि 13 फरवरी की शाम लगभग 7 बजे रूमन देवी पत्नी अनिल को हृदयरोग के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था। मरीज का पिछले कई महीनों से कानपुर के कॉर्डियोलॉजी में इलाज चल रहा था। यहां प्राथमिक उपचार के बाद रात करीब 11 बजे मरीज की हालत में कुछ सुधार दिखा, जिसके बाद डिस्चार्ज की प्रक्रिया शुरू की गई। चिकित्सकीय आवश्यकता और रात के समय को देखते हुए अस्पताल...