कानपुर, दिसम्बर 17 -- कल्याणपुर। कल्याणपुर में एक अस्पताल संचालक के खाते से छह लाख रुपये निकल गए। रुपए निकालने बैंक पहुंचे अस्पताल संचालक ने थाने में घटना की तहरीर दी। सचेंडी के उदयपुर गांव निवासी हिमांशु गौतम पुराना शिवली रोड टूटी पुलिया के पास निजी अस्पताल चलाते हैं। हिमांशु के मुताबिक, कल्याणपुर स्थित एचडीएफसी बैंक में उनका बचत खाता है। 15 दिसंबर को सुबह 11:38 बजे उनके खाते से दो बार में छह लाख की रकम हिमांशु नाम के किसी दूसरे व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर की गई। मंगलवार को जब रुपए निकालने के लिए वह बैंक पहुंचे, तब उन्हें खाते में पर्याप्त रकम न होने की जानकारी हुई। वहीं, हिमांशु ने बताया कि उन्होंने खाते से संबंधित कोई भी जानकारी किसी को नहीं दी और ना ही किसी प्रकार के ओटीपी को उनके द्वारा साझा किया गया। मामले की शिकायत साइबर सेल में द...