कौशाम्बी, दिसम्बर 14 -- करारी थाना क्षेत्र के सादिकपुर सेमरहा निवासी उधोश्याम गौतम ने बताया कि शनिवार की शाम वह किसी काम से मंझनपुर स्थित जेके हॉस्पिटल गया था। वहां चेंबर में अस्पताल संचालक तौसीफ अहमद निवासी चक नगर द्वितीय कस्बा मंझनपुर की कस्बे के ही रहने वाले शानू, समीर, इम्तियाज व शहनवाज गाली-गलौज करते हुए पिटाई कर रहे थे। पीड़ित के मुताबिक, हमलावरों ने बीच-बचाव करने पर उसकी भी पिटाई की। इस दौरान जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। मामले की शिकायत पर एससी-एसटी समेत अन्य धाराओं में सदर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा कायम किया है। इस संबंध में डीएसपी मंझनपुर शिवांक सिंह का कहना है कि जांच वह स्वयं करेंगे। जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.