गोरखपुर, फरवरी 25 -- गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता सिकरीगंज के न्यू राजेश हाईटेक अस्पताल में मोतियाबिंद की सर्जरी के बाद फैले संक्रमण मामले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा तीन दिन पहले भेजे गए नोटिस पर अस्पताल प्रबंधन ने बिंदुवार जवाब भेज दिया। बताया जा रहा है कि संचालक ने अपने जवाब में ओटी सफाई, स्टेरलाइजेशन व स्टॉफ प्रशिक्षण पर सफाई दी है। दावा किया है कि आयुष्मान कैंप में सभी प्रोटोकॉल का पालन हुआ। उधर, मंगलवार को सीएमओ कार्यालय में हुई बैठक में अधिकारी संचालक के जवाब पर चर्चा करते रहे। एक फरवरी को न्यू राजेश हाईटेक अस्पताल में आयुष्मान योजना के तहत 30 मरीजों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन हुआ था। सर्जरी के बाद 17 मरीजों की आंखों में बैक्टीरियल संक्रमण फैल गया। दिल्ली एम्स सहित विभिन्न अस्पतालों में इलाज कराने वाले मरीजों में नौ की आंखें निकालनी पड़ीं...