मोतिहारी, जनवरी 15 -- मोतिहारी। अब सदर अस्पताल सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर नेत्र के इलाज से लेकर ऑपरेशन की सुविधा होगी। इसको लेकर राज्य सरकार ने सिविल सर्जन से नेत्र के इलाज और ऑपरेशन के लिए उपकरण सहित अन्य सामग्री की सूची 24 घंटे के अंदर भेजने का निर्देश दिया है। 13 लाख की लागत से बना था 6 बेड का आई हॉस्पिटल: 16 साल पहले करीब 13 लाख की लागत से 6 बेड का आई हॉस्पिटल बना। लोगों को बताया गया कि अब सदर अस्पताल में आंख के मोतियाबिंद सहित अन्य छोटे बड़े ऑपरेशन इस हॉस्पिटल में होगा। इलाज भी होगा। मगर 16 साल बीत जाने के बाद भी यहां मोतियाबिंद को कौन कहे छोटे-छोटे ऑपरेशन भी शुरू नहीं हुए। इस हॉस्पिटल को दवा का गोदाम व दिव्यांगता ऑफिस बना दिया गया। आउटडोर इस हॉस्पिटल में नहीं दूसरे भवन यानि आउटडोर भवन के छोटे से रुम में चलता है। जानकारोंके अ...