नई दिल्ली, दिसम्बर 26 -- कनाडा में भारतीयों की हत्या के कई मामले सामने आ चुके हैं। बीते 15 दिन के भीतर ही दो हत्याएं हो चुकी हैं। इसी बीच एक और बेहद दर्दनाक तस्वीर सामने आई है। कनाडा में रहने वाले प्रशांत श्रीकुमार की मौत बीते दिनों दिल का दौरा पड़ने के बाद हो गई थी। अब उनकी पत्नी का वीडियो सामने आया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि अस्पताल की लापरवाही की वजह श्रीकुमार की मौत हो गई। निहारिका श्रीकुमार ने दावा किया कि दिल का दौरा पड़ने के बाद भी अस्पताल ने उन्हें 8 घंटे इंतजार करवाया। वह अस्पताल के बाहर ही इंतजार करती रहीं। उन्होंने बताया कि दोपहर 12 बजे के करीब प्रशांत ने सीने में दर्द की शिकायत की। इसके बाद उन्हें 12 बजकर 20 मिनट पर ग्रे नन्स कम्युनिटी अस्पताल ले जाया गया। निहारिका ने कहा कि उन्हें दोपहर 12 बजकर 20 मिनट से रात 8 बजकर 50 मिन...