बुलंदशहर, दिसम्बर 13 -- । सरकारी अस्पताल रोड पर नगर पालिका ने कुत्ते की कब्र के पास पुलिया का पुनर्निर्माण कार्य शुरू कर दिया है, जिससे नगर के मोहल्ला छासियावाडा व मोहल्लों में होने वाले जलभराव से लोगों को राहत मिलेगी। पालिका अध्यक्ष डॉ. प्रदीप दीक्षित ने बताया कि अस्पताल रोड पर कुत्ते की कब्र के पास बनी पुलिया नीची होने के कारण जल निकासी नहीं हो पाती थी, जिससे नगर के मोहल्ला छासियावाडा व आसपास के क्षेत्रों में जलभराव की समस्या हो रही थी। लोगों को जलभराव की समस्या से राहत दिलाने के लिए पुलिया का पुनर्निर्माण कराया जा रहा है। एक सप्ताह में निर्माण कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।निर्माण कार्य के चलते वाहन चालकों को अब अन्य रास्तों से बुलंदशहर रोड पर जाना होगा। पालिका अध्यक्ष ने बताया कि निर्माण कार्य के पूरा होने के साथ दो पहिया वाहन चालकों के...