मुंगेर, दिसम्बर 10 -- मुंगेर, निज संवाददाता। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व आश्वासन कार्यक्रम के तहत मंगलवार को मॉडल अस्पताल के ओपीडी में आयोजित शिविर में 71 गर्भवती महिलाओं का एएनसी जांच किया गया। जांच के दौरान हाई रिस्क प्रेग्रेंनसी (एचआरपी) से ग्रसित 02 महिलाएं मिली। महिला चिकित्सक डा. निधि द्वारा सभी गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य जांच किया गया। जांच के दौरान हाई रिस्क प्रेग्रेनेंसी से ग्रसित मिली 02 गर्भवती महिलाओं को विशेष चिकित्सीय सलाह देते हुए आवश्यक दवा दी गई। साथ ही 15 दिसंबर को लगने वाले एएनसी जांच शिविर में दुबारा जांच कराने का निर्देश दिया गया। संबंधित क्षेत्र की आशा को एचआरपी ग्रसित महिला के स्वास्थ्य की मानिटरिंग के लिए निर्देशित किया गया। शिविर में परिवार नियोजन परामर्शी योगेश कुमार सहित प्रशिक्षु एएनएम स्कूल की छात्राओं ने ...