कानपुर, मार्च 18 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पशुओं के प्रति क्रूरता की रोकथाम के लिए एसपीसीए की बैठक की। डीएम ने कहा कि एसपीसीए घायल जीव-जंतुओं, पशु-पक्षियों का बेहतर इलाज कराने के बाद रायपुरवा थाना के पास स्थित संस्था के भवन में रखें। उन्होंने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि संस्था से इलाज के बाद स्वस्थ हुए जीव-जंतु व पशु-पक्षी को गोद लें। कलेक्ट्रेट में बैठक करते हुए डीएम ने समिति के सदस्यों से पशुओं के प्रति होने वाले अत्याचार को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने का निर्देश दिया। सड़क, गली-मोहल्ले में घायल पशु, पक्षी आदि को बेहतर इलाज के लिए कोई भी जनमानस एसपीसीए के बनाए अस्पताल में पहुंचा सकता है। अन्य जानकारी के लिए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.