रुद्रपुर, फरवरी 11 -- सितारगंज। हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सक ने बुधवार को सितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मरीजों को परामर्श दिया। अस्पताल अधीक्षक डॉ.कुलदीप यादव ने बताया कि निजी अस्पताल के वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट डॉ. सुमित मंडल प्रत्येक बुधवार को ओपीडी में सेवाएं देंगे। यूरोलॉजी विभाग में मूत्र एवं पुरुष जनन तंत्र से संबंधित विभिन्न जटिल बीमारियों का परामर्श एवं उपचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अस्पताल प्रशासन की ओर से ओपीडी संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर दी गई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...