रुडकी, नवम्बर 6 -- सिविल अस्पताल रुड़की में गुरुवार को उपचार को आए मरीजों पर्चा बनवाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। सर्वर के ठप होने से पर्चा बनने का काम प्रभावित रहा। सर्वर आने के बाद भी स्पीड कम रही। इससे पर्चा बनने में समय लगा। इससे मरीजों को भारी परेशानी हुई। मरीज लंबी कतार में लगे रहे। सिविल अस्पताल रुड़की में गुरुवार को मरीजों की भारी भीड़ रही। सुबह 11 बजे तक पर्चे ठीक प्रकार से बने, लेकिन इसके बाद सर्वर में दिक्कत आने लगी। बीच-बीच में कई बार सर्वर ठप भी हो गया। पंजीकरण काउंटर पर तैनात कर्मचारी भी लगातार प्रयास करते रहे। इससे उन्हें मरीजों की नाराजगी भी झेलनी पड़ी। अस्पताल के सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने बताया कि पर्चा ऑनलाइन बनता है। गुरुवार को सर्वर स्लो होने से पर्चा बनने में थोड़ी असुविधा हुई। हालांकि कुछ समय सर्वर की स्पीड ठीक हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.