रुडकी, जनवरी 15 -- रुड़की सिविल अस्पताल में गुरुवार दोपहर बाद सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य विनय प्रताप सिंह पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में तैनात सफाई कर्मचारियों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याएं और कार्य परिस्थितियों की जानकारी ली। आयोग सदस्य ने कर्मचारियों से बातचीत कर उनके कार्य समय, सुरक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी सुविधाओं के बारे में विस्तार से पूछा। सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य विनय प्रताप सिंह ने सिविल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके मिश्रा से भी मुलाकात की। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को दी जा रही सुविधाओं, बीमा व्यवस्था, वर्दी, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने आयोग सदस्य को बताया कि अस्पताल प्रशासन की ओर से सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.